सहारनपुर: सहारनपुर में स्मैक किंगपिन के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.05 करोड़ की स्मैक बरामद
सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक किंगपिन के नेटवर्क का गुरुवार शाम 4:00 बजे भंडाफोड़ किया है। थाना चिलकाना पुलिस और स्वाट, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।