ग्यारसपुर: तीन दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी
ग्यारसपुर ग्राम दियाखेड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से भगवान का करीब 28 हजार रुपये मूल्य का चांदी का मुकुट चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तीन दिन बाद सोमवार शाम 5 बजे एफआईआर दर्ज की। पुजारी तकलेश ने मंदिर पहुंचने पर मुकुट गायब देखा और इसकी सूचना दी।