चकरनगर: उदी पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सहसों और चकरनगर से होकर गुजर रहे भारी वाहन
पिछले सप्ताह से लगातार भारी वाहन निकलने से यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है साथ में सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ा हुआ है। उदीमार्ग पर पुल प्रभावित होने की बजह से फूफ मार्ग से होकर सहसों इलाके में घुसकर थाना चकरनगर चौराहे से सीधे उदी को ही निकल जाते है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भारी वाहनों को निकलते देखा गया है ऐसे में यहां की पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।