मंडला: नर्मदा तट महिष्मति घाट में चला स्वच्छता और पौधरोपण अभियान
Mandla, Mandla | Jun 6, 2026 शनिवार 12 बजे पतंजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान न्यास मंडला के तत्वावधान में पुलिस विभाग, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं पतंजलि परिवार के साधकों के साथ महिष्मति घाट नर्मदा तट पर स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।