माकड़ोन: माकड़ोन में सरपंच के पिता के निधन पर पूर्व विधायक ताराचंद गोयल ने दी श्रद्धांजलि
Makdon, Ujjain | Oct 13, 2026 मंगलवार शाम 6:00 बजे माकड़ोन के ग्राम डोबड़ा गुर्जर के सरपंच हुकमसिंह गलगच के पिताजी स्व. नारायणसिंह गलगच के देवलोकगमन पर पूर्व विधायक ताराचंद गोयल ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।