बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में 12 घंटे में दूसरी बार दबंगों का हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के कासमपुर वीरपुर गांव में दबंगों ने एक ही परिवार पर 12 घंटे के अंदर दो बार हमला कर दिया। पीड़ित शोएब का आरोप है कि वह खेत में काम कर रहे थे तभी गांव के तौफीक, यूनुस, शमीम, फहीम और शब्बीर ने उन पर जानलेवा हमला किया।रात में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह आरोपियों ने दोबारा हमला कर पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया।