सरधना: मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए 5 सालों से भटक रही विधवा महिला ने सरकारी सिस्टम के आगे SDM से लगाई गुहार
सरधना मेरठ मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर विधवा लगातार 5 वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही पीड़िता सोनिया शर्मा ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। सोनिया शर्मा का कहना है कि विभागीय नियमों के अनुसार उनकी नियुक्ति कनिष्ठ सहायक पद पर की जाए