सोनाहातु: अंचल कार्यालय सोनाहातू में जनता दरबार का आयोजन, आवेदनों का हुआ निष्पादन
सोनाहातू अंचल कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया । इस दौरान कुल छिहत्तर आवेदन निष्पादित किए गए। जिम आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रमुख है । जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों को की समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है ।