महोबा: कलेक्ट्रेट में 13 अप्रैल से किसानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा आंदोलन
Mahoba, Mahoba | Apr 11, 2026 किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने 13 अप्रैल से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्व में दिए गए आश्वासन पूरे नहीं हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे।