दमयंती नगर: आनू फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत के बाद हुई शिनाख्त; पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
दमोह आनू फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवनी जिले के मालखेड़ा निवासी अमित बंजारा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।