अनूपपुर: कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में जनसुनवाई आयोजित, ज़िले भर से पहुंचे लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
अनूपपुर। कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।