तुलसीपुर: अपर जिलाधिकारी ने ग्राम कठेर में लोगों को चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत सीमांकन से संबंधित प्रपत्र 23 उपलब्ध कराया
27 मार्च गुरुवार को 11 बजे अपर जिलाधिकारी/उप संचालक चकबंदी एवं अपर उप जिलाधिकारी द्वारा ग्राम कठेर में चल रहे चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत सीमांकन संबंधी प्रपत्र 23 को प्राप्त कराया गया और मौके पर लोगो आश्वासन भी दिया गया कि चकबंदी की टीम इस ग्रामसभा में लगभग एक सप्ताह तक कैंप करेगी चकबंदी के मामलों में जिन लोगों को कुछ भी दिक्कत हो तो अवगत करा सकते है।