तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी
25 मार्च मंगलवार दोपहर 1:00 बजे थाना क्षेत्र पचपेड़वा के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा महिलाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। अनजान वीडियो कॉल ना रिसीव करने अनजान व्यक्ति को अपने मोबाइल की ओटीपी न शेयर करने एवं अनजान लिंक को ना ओपन करने की बात बताई गई। किसी भी फ्रॉड पर तुरंत पुलिस को बताने को कहा गया।