तुलसीपुर: आर्य वीर दल द्वारा आयोजित वेद गोष्ठी में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए
26 मार्च बुधवार शाम 5:00 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने आर्य वीर दल द्वारा आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने हवन पूजन किया साथ ही परिचर्चा में भी भाग लिया। गोष्ठी में उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा की सनातन हमारी आत्मा है और निश्चित ही सनातन धर्म के रास्ते पर चलते हुए भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।