तुलसीपुर: थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा के लिए पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग, साइबर फ्रॉड पर किया जागरूक
26 मार्च बुधवार दोपहर 1:00 बजे थाना क्षेत्र महाराजगंज तराई के विभिन्न बैंकों में पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग कर बैंक के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहर वाहन एवं व्यक्तियों को चेक किया गया।साइबर फ्रॉड के बारे में लोगों को बताते हुए उससे बचाव के तरीके के बारे में बताया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बैंक कर्मियों से वार्ता की गई एवं सुरक्षा उपकरणों को चेक किया गया