उदयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा के 80 प्रत्याशियों ने भरी हुंकार, विशाल नामांकन रैली में दिखा शक्ति प्रदर्शन
उदयपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के 80 अधिकृत प्रत्याशियों ने आज विशाल नामांकन रैली के साथ अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश को देखते हुए नगर निगम में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया। इस दौरान “एकजुट भाजपा—विजयी
भाजपा” और “कमल खिलेगा, विकास जीतेगा” के नारे गूंजे।
भाजपा ने नामांकन रैली के जरिए चुनावी मैदान में अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
Badgaon, Udaipur | Aug 31, 2026