सिद्धमुख: सिद्धमुख में 70वीं राज्य स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले, टीमें पहुंची फाइनल में
राजस्थान प्रांत के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल योग इवेंट में भाग लिया, जिसमें से छात्र वर्ग 17 वर्षीय में जयपुर, बूंदी, कोटा, टोंक, झुंझुनू, हनुमानगढ़, चूरू और राजसमंद जिलों के खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान जिला स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया,जिसमें अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) रामू राम बुंदेला ने निरीक्षण किया।