महोबा: हीटवेव के बीच डीएम ने जिला अस्पताल सहित सार्वजनिक स्थानों पर किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर की सख्त कार्रवाई
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जिला अस्पताल और रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। रोडवेज के प्याऊ में पानी न मिलने पर संबंधित नोडल अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। वहीं अस्पताल में एसी खराब मिलने और लू से बचाव के इंतजाम अधूरे पाए जाने पर सीएमएस का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।