राजमहल: राजमहल में आम महोत्सव : बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों की बढ़ी आय,20 मीट्रिक टन हुआ आम उत्पादन
राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ और जिला परिषद सदस्य मो. बारीक शेख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन बीपीओ गगन बापू ने किया।