गुमला: युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच, शरीर पर चोट के निशान, मोबाइल गायब
Gumla, Gumla | Jun 2, 2026 बृंदा पंचायत के ग्राम कोयनारा टोंगरी टोली निवासी रमेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गौरव सिंह का शव सेमरा कोडर स्थित एक केला बगीचा में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस प्रेम प्रसंग एंगल को लेकर जांच कर रही है।