मुगलसराय: कटेसर में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत, एक दोस्त को बचाया गया
मुगलसराय के कटेसर घाट पर बीते मंगलवार रात 09 बजे गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूब गया, जबकि उसके दोस्त को बचा लिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने रेस्क्यू कर अमन यादव को सुरक्षित निकाला, जबकि सिवान निवासी 20 वर्षीय सौरभ तिवारी का शव बरामद हुआ। तीनों युवक काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के बाद स्नान करने पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।