झांसी: भू माफिया हरेंद्र मसीह की क्रिस्टियन इंटर कॉलेज के पास स्थित ₹1.25 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने किया कुर्क
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2025 गैंगस्टर ओर अरबों की संपत्ति कब्जाने के आरोप में जेल में बंद भू माफिया, गैंगस्टर हरेंद्र मसीह की सवा करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति को कानपुर पुलिस ने सीज कर दिया है। मंगलवार को कानपुर कमिश्नरेट के निर्देशन पर कानपुर एसआईटी झांसी आई। यहां पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ टीम ने सिविल लाइन स्थित क्रिस्टियन इंटर कॉलेज के पास स्थित सवा करोड़ कीमत की जमीन को सीज करदिया