झांसी: जिम ट्रेनर ने युवक पर हमला कर किया घायल, परदेसी मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Mar 3, 2025 झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव परदेसी मोहल्ला निवासी सायरा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पुत्र के साथ एक जिम ट्रेनर ने फीस को लेकर मारपीट कर दी, जिसमें उसका पुत्र लहू लोहान हो गया, महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।