कालकाजी: चिराग दिल्ली में सड़क पर गंदे पानी के बहने पर रमेश बिधूड़ी ने सौरभ भारद्वाज पर हमला बोला
दिल्ली के चिराग दिल्ली में मुख्य सड़क पर सीवर के गंदे पानी के बहाने पर दक्षिणी दिल्ली से पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल की विश्व स्तरीय सड़क का हाल देखिए। दो दिनों से मुख्य सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है लेकिन इसको ठीक करने वाला कोई नहीं है।