कालकाजी: गौतम बुद्ध नगर से हत्या के प्रयास के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार, सीआर पार्क पुलिस ने की कार्रवाई
डीसीपी अंकित चौहान ने 17 दिसंबर की शाम करीब 7:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पिछले 5 साल से हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे बदमाश को सियार पार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नवजीवन कैंप गोविंदपुरी निवासी 34 वर्षीय दीपक उर्फ निखिल के तौर पर हुई है फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है