कालकाजी: दिल्ली के संगम विहार में नालियों की बदहाली पर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल पर हमला बोला
दिल्ली के संगम विहार में नालियों के बदहाली को लेकर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि नालियों की बदहाली को ठीक करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 12 करोड़ रुपए पास किए गए हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल की वजह से दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी गठित नहीं हो पा रही है जिसके कारण इन नालियों का काम नहीं हो पा रहा है।