निज़ामाबाद: खानपुर जाने वाले मार्ग के पास से अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय को कर दिया है। उप निरीक्षक संदीप शर्मा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की तलास में मामूर थे की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खानपुर जाने वाले मार्ग के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा लिए खड़ा है।