निज़ामाबाद: तहबरपुर गांव की महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर निजामाबाद तहसील प्रांगण में किया धरना प्रदर्शन
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील प्रांगण में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आम आदमी मोर्चा के तत्वाधान में तहबरपुर गांव की महिलाओं ने रास्ते पर हुए अवैध कब्जा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजामाबाद तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस पर आम आदमी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामबचन यादव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।