निज़ामाबाद: नरदह पुलिया के पास से ₹10000 के इनामिया अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।आज दिनांक 23 .07.2024 को थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे मय हमराह व उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा मय हमराह व एस ओजी प्रभारी नन्द कुमार तिवारी अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की तलाश में खरेवा मोड़ पर मौजूद थे।