निज़ामाबाद: फरिहा गांव में बिजली से परेशान ग्रामीण व प्रधान अबू बकर खान ने उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
आजमगढ़ जिले के निज़ामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव में बिजली की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रात भर में सैकड़ो बार ट्रिप करती है। जिसके कारण अधिकतर लोगों के विद्युत उपकरण खराब हो जाते हैं। जिसको देखते हुए ग्राम प्रधान फरिहा अबूबकर खान ने ग्रामीणों के लोगों के साथ विद्युत वितरण मोहम्मदपुर पहुंच कर उपखंड अधिकारी सुधीर कुमार को ज्ञापन दिया है।