आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी
नेवादा, कौशांबी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे नेवादा ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी एस.के. राय को मुख्यमंत्री संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी।
ज्ञापन के दौरान जिला महामंत्री तत्सत ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्शीद खान, ब्लॉक महामंत्री संदीप कुमार समेत दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणाओं को लागू करने, मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई।
इसके अलावा कंटीजेंसी व्यवस्था समाप्त कर पृथक बजट से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने, ईपीएफ की कटौती की गई धनराशि यूएएन खाते में हस्तांतरित करने, छह से आठ माह का बकाया मानदेय जारी करने, लंबी सेवा अवधि का लाभ देते हुए विभागीय भर्तियों में प्राथमिकता देने तथा तकनीकी कार्यों के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं मासिक रिचार्ज सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
रोजगार सेवकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#कौशांबी #नेवादा_ब्लॉक #ग्राम_रोजगार_सेवक #रोजगार_सेवक_संघ #ज्ञापन हड़ताल मानदेय_वृद्धि राज्य_कर्मचारी_का_दर्जा मनरेगा BDONevada Kaushambi NevadaBlock MGNREGA GramRozgarSewak Protest Memorandum UPNews HindiNews BreakingNews DailyJagran कौशांबी_समाचार सरकारी_कर्मचारी बकाया_मानदेय EPF मुख्यमंत्री विकास_खंड_नेवादा NewsUpdate LatestNews