इंदरगढ़: *ग्राम दरियापुर में करंट लगने से 1 युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
सेवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में बुधवार सुबह करीब 9 बजे खेत पर 11 केवी विद्युत लाइन सुधारते समय करंट लगने से 24 वर्षीय रवि प्रजापति पुत्र दीनानाथ प्रजापति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल सेवढ़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से युवक की मौत हुई