गुमला: डीजे को लेकर बारात में बवाल, दो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Apr 29, 2026 जिले में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तुला उरांव और सुकरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत कोटेंगसेरा के नाथपुर गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान बाराती पक्ष के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।