ब्यौहारी: ओटीपी डालते ही महिला के खाते से उड़े ₹13 लाख, ब्यौहारी थाने में मामला कराया गया दर्ज
ब्यौहारी नगर में रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला के साथ एक ठग ने जालसाजी करते हुए उसके बैंक खाते से एक झटके में करीब तेरह लाख रुपए पार कर दिए । यह ठगी किसी मोबाइल ऐप या वेब साइड के जरिए की गयी । खाते से इतनी बड़ी रकम चले जाने की जानकारी लगने के बाद पीड़ित महिला द्वारा इसकी शिकायत ब्यौहारी थाना में दर्ज कराई गयी है । गुरूवार की सुबह 8 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है