ब्यौहारी: ब्यौहारी के सुखा तिराहे के पास ड्रीम वैली स्कूल से छठी कक्षा का छात्र लापता, परिजनों ने की पुलिस में शिकायत
अंश चतुर्वेदी छठवीं कक्षा का छात्र है परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि ड्रीम वैली स्कूल में उसकी तीन माह की फीस बकाया थी,जिसके कारण स्कूल पहुंचे छात्र को स्कूल प्रचार ने स्कूल से भगा दिया जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा, छात्र की साइकिल पुलिस को मिली है, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है यह जानकारी बुधवार की सुबह 8:00 बजे दी है ।