ब्यौहारी: देवलोंद थाने के ग्राम कुम्हिया में सोन नदी में 20 वर्षीय युवक का शव मिला, पुलिस जांच कर रही है
देवलोंद थाने के ग्राम कुम्हिया में सोन नदी में तैरता युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव की पहचान रवि खैरवार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ा के रूप मे की, परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह 8:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।