ब्यौहारी: सनौसी में ग्रामीणों ने गलत जगह पर हो रहे सड़क निर्माण के कार्य को रोका, अधिकारियों ने शांत करवाया मामला
सनौसी गांव में जिस स्थान से सड़क बननी थी उस जगह से ठेकेदार ने सड़क ना बनाकर जंगल की ओर सड़क निर्माण करना शुरू कर दिया । जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ठेकेदार के वाहनों को रोककर इसका विरोध किया है। बुधवार की शाम 4:00 बजे यह जानकारी लोगों ने दी है।