मंदसौर: चाकूबाजी में युवक की मौत, शुक्ला चौक की घटना, एक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मंदसौर के शुक्ला चौक में घूरने की बात पर विवाद के बाद अमन उर्फ पुन्नू ने साथियों के साथ साहिल और रहीम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साहिल की मौत हो गई, जबकि रहीम घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती है। पिछले 7 दिनों में यह पांचवीं चाकूबाजी की घटना है, जिसमें अब तक दो युवकों की जान जा चुकी है,