सिराथू: सैनी थाने के पास स्थित कृषि रक्षा इकाई केंद्र से ₹3 लाख के रसायन हुए चोरी
सैनी थाना के ठीक बगल में स्थित कृषि रक्षा इकाई केंद्र में चोरी हो गई है।कृषि रक्षा इकाई केंद्र के प्रभारी शुभेंद्र पटेल ने पत्रकारों से दोपहर में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को ताला लगाकर गए थे।सोमवार को जब केंद्र आए तो देखा कि ताला टूटा है और अंदर रखे हुए ₹300000 कीमत के रसायन चोरी हो गए हैं।पुलिस को लिखित में जानकारी दी है,पुलिस ने जांच शुरू कर दी।