सिराथू: निंदुरा गांव में चिप्स पैकेट उठाने के चक्कर में इंटरलॉकिंग से फिसल कर तालाब में गिरे बच्चे की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव में सोमवार सुबह लगभग 2 साल का एक बच्चा जिसका नाम कार्तिक बताया जा रहा है गांव की एक तालाब में इंटरलॉकिंग से फिसल कर गिर गया जिसकी मौत हो गई है।परिजनों को सूचना हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर स्थानीय पुलिस और सिराथू राजस्व विभाग के लोग गांव पहुंचे हैं।लिखापढ़ी कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं।