सिराथू: अतिथि गृह के सामने कार ने सब्जी विक्रेताओं को मारी टक्कर, दो लोग घायल, भीड़ ने कार चालक को पीटा
सैनी थाना इलाके के अतिथि गृह के सामने सोमवार शाम एक कार ने सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले लोगों को टक्कर मार दी है।घटना में दो लोग घायल हुए हैं।मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक को पीटा है।मामले की वीडियो भी वायरल हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है और कार चालक से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।