सिराथू: सैनी सब्जी मंडी के पास हाईवे पर पलटी पिकअप से यूपी रोडवेज की बस भिड़ी
सैनी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे पर पलटी पड़ी एक पिकअप से यूपी रोडवेज की बस भीड़ गई है। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।जालौन से कुंडा मटर लाद कर जा रही पिकअप पहले से ही हाईवे पर पलटी पड़ी थी।कानपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस कोहरे के कारण भिड़ गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी।घटना सोमवार सुबह की है।