कोंडागांव: कोंडागांव में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज शनिवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन कोंडागांव में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने छात्रों और एवं युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे एवं नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा