रविवार को शक्ति केंद्र क्रमांक 2 में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना रहा। बैठक में विशेष रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।