कोंडागांव: गर्मियों में सुचारू जल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए कोंडागांव नगर पालिका में पंप चालकों की ली गई बैठक
नगर पालिका कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और सीएमओ ने शनिवार को जल प्रदाय शाखा एवं पम्प चालकों की बैठक ली। बैठक में गर्मियों में पंप चालू कर पूरे वार्ड का भ्रमण करते रहने तथा कहीं भी टूट रहे तो उसको तत्काल मरम्मत करने की निर्देश दिए गए हैं। वार्ड में जहां पानी नहीं पहुंच रही है वहां पर पानी टैंकर से सप्लाई करने के निर्देश दिए गए।