कोंडागांव: NH-30 मांझीआठगांव के पास हुए सड़क हादसे में मृत तीनों की पहचान हुई, मर्ग कायम कर फरसगांव पुलिस ने शुरू की जांच
NH-30 मांझीआठगांव के पास शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे तेज रफ्तार बाइक और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गईं।हादसे ने बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई।फरसगांव पुलिस ने मृतकों की पहचान छोटेराजपुर निवासी राकेश मरकाम पिता कांतू मरकाम उम्र 25 वर्ष, अनुराग अन्नू मरकाम पिता नवल मरकाम उम्र 24 वर्ष,प्रदीप नेताम पिता संजू नेताम उम्र 19 के रूप में की है।