कोंडागांव: NH-30 बोरगांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल बाइक चालक फरसगांव अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोंडागांव जिले के NH-30 बोरगांव के पास शुक्रवार को बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी।ग्राम सरारटिकरा निवासी रितेश कोर्राम बाइक में सवार होकर फरसगांव से अपने घर जा रहा था,रस्ते में बोरगांव के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, वह गिर गया,उसका पैर टूट गया।घायल को फरसगांव अस्पताल लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया है