कन्नौज: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ एसपी ऑफिस में दिया पत्र
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी विवाहिता के द्वारा ससुरालियों के खिलाफ एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें पीड़िता ने बताया कि कि उसके पति व ससुरालियों के द्वारा पीड़िता को अतिरिक्त दहेज को लेकर घर से बाहर निकाल दिया,जिसको लेकर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।