दादरी: दादरी थाना पुलिस द्वारा सूने घरों में चोरी करने वाला चोर पेरीफेरल पुल के पास से गिरफ्तार, ₹1.15 लाख बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने मंगलवार को सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर अभियुक्त के पास से चोरी किए हुए ₹1.15 लाखबरामद किए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से स्वालिन उर्फ चूहा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त ने साथियों के साथ मिलकर सूने पड़े घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।