तुलसीपुर: तुलसीपुर के यशराज गोयल ने नीट यूजी 2025 में शानदार सफलता प्राप्त की, सनातन जागृति मंच ने किया सम्मानित
शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन जागृति मंच द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यशराज गोयल को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने यशराज को माल्यार्पण,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।